Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Lock UPP: Kangana Ranaut ने चलते शो में Karanvir Vohra को बताया लूजर, एक्टर ने दिया करारा जवाब

Lock UPP: Kangana Ranaut ने चलते शो में Karanvir Vohra को बताया लूजर, एक्टर ने दिया करारा जवाब

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई:  बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने नए रिएलिटी शो लॉक अप (Lock UPP) के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री मार चुकी हैं। बीती रात ALT बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर कंगना रनौत के इस विवादित शो को स्ट्रीम किया गया।

पढ़ें :- Rakhi Sawant Health Update: राखी के यूटरस में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर, डॉक्टर्स ने जताया ऐसा शक ...

‘लॉक अप’ में कई टीवी सितारे नजर आए। प्रीमियर की रात में कंगना रनौत इन सितारों की जमकर धज्जियां उड़ाती नजर आईं। इस दौरान कंगना रनौत ने टीवी एक्टर करणवीर वोहरा को भी नहीं छोड़ा।


कंगना रनौत ने करणवीर वोहरा (Karanvir Vohra) को लूजर बता दिया। कंगना रनौत ने दावा किया कि करणवीर वोहरा को एक साथ 10 रिएलिटी शोज से बाहर किया गया था। ये बात सुनकर करणवीर वोहरा काफी इमोशनल हो गए। करणवीर वोहरा की आंखों में आंसू आ गए। जिसके बाद करणवीर वोहरा ने कंगना रनौत को करारा जवाब दिया।

 

Advertisement