1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating porridge: ब्रेकफास्ट में डेली दलिया खाने मांसपेशियों का निर्माण और पेट के लिए भी होती है फायदेमंद

Benefits of eating porridge: ब्रेकफास्ट में डेली दलिया खाने मांसपेशियों का निर्माण और पेट के लिए भी होती है फायदेमंद

दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है। दलिया खाने से शरीर में मौजूद गंदे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते है और पेट साफ होता है। इसका सेवन करने से पेट से संबंधित दिक्कतों में आराम मिलती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है। दलिया खाने से शरीर में मौजूद गंदे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते है और पेट साफ होता है। इसका सेवन करने से पेट से संबंधित दिक्कतों में आराम मिलती है।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

दलिया में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है और साथ ही कार्बोहाइड्रेट्स कम होता है। इसलिए रक्त में ग्लूकोज धीमा और नियमित रहता है। इसलिए शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा दलिया में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है। इसका सेवन करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम से भी बचाता है।

दलिया प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है जो आपकी मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है। दलिया में ऐसे विटामिन होते है जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है। यदि आप जिम जाते है और अपनी मांसपेशियों का निर्माण करना चाहते हैं, तो आपको अपने दैनिक आहार में एक कटोरी दलिया जरूर शामिल करना चाहिए।

दलिया मैग्नीशियम के साथ कई खनिज पाए जाते है, जो मस्तिष्क की नसों को शांत और स्वस्थ रखते है। मैग्नीशियम मांसपेशियों के दर्द को कम करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...