Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. बिग बॉस 20 को लेकर ‘लॉक अप’ विनर श्रेया कालरा का शॉकिंग बयान, शो में एंट्री से किया इनकार

बिग बॉस 20 को लेकर ‘लॉक अप’ विनर श्रेया कालरा का शॉकिंग बयान, शो में एंट्री से किया इनकार

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ जैसे मशहूर और विवादित रियलिटी शो को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मची हुई है। शो के मेकर्स लगातार नए और चर्चित चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में ‘लॉक अप’ सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली विनर ‘श्रेया कालरा’ के बिग बॉस के घर में एंट्री करने की अफवाहें जोरों-शोरों पर थीं। अब खुद श्रेया कालरा ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया हैं।

पढ़ें :- PDA से पंडित तक… UP में सियासी घमासान, अखिलेश यादव पर BJP-BSP का डबल अटैक

‘बिग बॉस’ को बताया ‘पागलखाना’, जाने से किया साफ इनकार

श्रेया कालरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की है कि वह ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं। उन्होंने शो को ‘पागलखाना’ बताते हुए कहा कि जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं बिग बॉस में जाऊंगी या नहीं तो उन्हें बता दूं कि मैं अभी-अभी एक पागलखाने से बाहर आई हूं। मेरा फिलहाल किसी भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट जाने की कोई योजना नहीं है। यह सब मेरे लिए मानसिक रूप से बेहद थका देने वाला रहा है।

शो को रिजेक्ट करने की बड़ी वजहें

श्रेया ने स्पष्ट किया कि ‘लॉक अप 2’ के बाद वह भारी मानसिक तनाव से गुजरी हैं और फिलहाल उन्हें एक लंबे ब्रेक की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह अब किसी भी शो में एक प्रतियोगी के तौर पर बंद रहने के मूड में नहीं हैं। श्रेया ने अपनी इच्छा जताई है कि यदि भविष्य में उन्हें किसी शो में बतौर होस्ट, मेंटॉर या गैंग लीडर काम करने का अवसर मिलता है, तो वह उस पर विचार कर सकती हैं।

पढ़ें :- रणबीर कपूर के 'बीफ' बयान पर फिर मचा बवाल, निकिता रावल बोलीं- 'माफी मांगो वरना होगा बायकॉट'

आपको बता दें कि ‘लॉक अप 2’ में एक करोड़ की प्राइज मनी जीतने के बाद से ही फैंस उन्हें सलमान खान के शो में देखने के लिए उत्सुक थे, लेकिन श्रेया के इस बेबाक बयान ने जाहिर कर दिया है कि बिग बॉस 20 के घर में उनकी एंट्री नहीं होने वाली है।

Advertisement