Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद राहुल कास्वां ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। बीते कई दिनों से उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। आज उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही वो कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
पढ़ें :- ओवैसी ने अखिलेश को दिया खुला ऑफर, बोले-'AIMIM नहीं चाहती यूपी में BJP फिर बनाए सरकार , हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं
सांसद राहुल कास्वां ने एक्स पर लिखा कि, राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार…मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार…..
मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ।
राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।
पढ़ें :- जब खास कार से संसद पहुंचे, प्रह्लाद जोशी तो हर कोई रह गया हैरान, Toyota Mirai ने खींचा सबका ध्यान
समस्त भारतीय जनता… pic.twitter.com/Z5gxgu1oGH
— Rahul Kaswan (@RahulKaswanMP) March 11, 2024
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया। विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया।
पढ़ें :- सोशल मीडिया आज की आवश्यकता, अच्छे कंटेंट डालिए, फेक अकाउंट के बारे में लोगों को बताएं...शिक्षकों से सीएम योगी की अपील