Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनावी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी को बदल दिया है। पहले चरण की वोटिंग से पहले भाजपा की तरफ से ये निर्णय लिया गया।
पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान
भाजपा ने हरियाणा में सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया, जबकि सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राजस्थान में बीजेपी ने मौजूदा प्रभारी प्रह्लाद जोशी को हटाकर विनय सहस्रबुद्धे को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को राजस्थान का सह-चुनाव प्रभारी बनाया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/bULUN6qgDJ
— BJP (@BJP4India) March 21, 2024
पढ़ें :- एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चिदंबरम का कड़ा विरोध, बताया ‘असंवैधानिक’
वहीं, आंध्र प्रदेश में अरुण सिंह को प्रभारी और सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह प्रभारी बनाया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में बीजेपी अपना दबदबा कायम करने के लिए इस बार टीडीपी और जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन करके उतरी है। यहां लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होंगे।