पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के जल्द ही नतीजे पता चल जाएंगे। पीएम मोदी (PM Modi) अब चले गए हैं। पीएम मोदी PM Modi) कह रहे हैं कि वह जैविक नहीं हैं, वह एक ‘अवतार’ हैं। उन्होंने कहा कि चार जून हमारी सरकार को बनेगी। बता दें कि लालू यादव (Lalu Yadav) आज मीसा भारती (Misa Bharti) के लिए चुनाव प्रचार में फुलवारीशरीफ निकले हैं। इसके बाद वह खानकाह भी जाएगें। मीसा पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र (Patliputra Lok Sabha Constituency) से चुनावी मैदान में हैं।
पढ़ें :- यूपी बजट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह सरकार की विदाई वाला बजट, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं
आंबेडकर ने लिखा है संविधान इसलिए पीएम मोदी को है नफरत : लालू
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। श्री प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखा था, इसलिए नरेंद्र मोदी, भाजपा और संघ परिवार भारत का संविधान एवं आरक्षण खत्म करना चाहता है। राजद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफरत क्यों करती है ?
भाजपा वाले कान खोल सुन लें, बाबा साहेब के संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा, तो ईंट से ईंट बजा देंगे
पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी की आंख में दिखता है डर, वे आंख में आंख नहीं मिला पाते...लोकसभा में बोले राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी चालाकी और साजिशें कर ले, लेकिन वो बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकती। हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े/ अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा वाले कान खोल सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे। उनका कार्य अमिट है। बाबा साहेब के संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा, तो ईंट से ईंट बजा देंगे।