Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंडिया गठबंधन में अभी सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ तो एनडीए ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस बीच इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव गुट की तरफ से 23 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर गठबंधन में रार देखने को मिली है। अब एनसीपी (NCP) की तरफ से भी इसपर प्रतिक्रिया आई है।
पढ़ें :- Cyclone Arnab Alert : 'चक्रवात अर्नब' ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
सीट शेयरिंग पर NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 15 दिन पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में सीट शेयरिंग की काफी बातें साफ हुई थीं। अगले 8-10 दिन में आप तक भी जानकारी पहुंचा दी जाएगी। बता दें कि, महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं।
बीजेपी, शिवसेना (शिंदे समूह) और एनसीपी (अजित पवार समूह) महागठबंधन में तीन प्रमुख दल हैं। वहीं, महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (ठाकरे समूह) और एनसीपी (शरद पवार समूह) तीन प्रमुख दल हैं। वंचित बहुजन अघाड़ी भविष्य में महा विकास अघाड़ी में भाग ले सकती है। लेकिन, अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है।