Lok Sabha Election 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज शनिवार (25 मई) सुबह से वोटिंग जारी है। छठे चरण में देश के छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग फिर से हो रही है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। अपना वोट डालने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा , ‘…मतदान एक जिम्मेदारी और शक्ति दोनों है। भारत दुनिया का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।’ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
सुबह 9 बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान बिहार में 9.66, हरियाणा में 8.31, जेके में 8.99, झारखंड में 11.74, दिल्ली में 8.94, ओडिशा में 7.45, उत्तर प्रदेश में 12.33 और पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि जिन 58 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उनमें यूपी की 14, दिल्ली की 7, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, पश्चिम बंगाल की 8. बिहार की 8, जम्मू-कश्मीर की 1, ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं।
इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
छठे चरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, यूपी के पूर्व सीएम जगदंबिका पाल, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राज बब्बर, धर्मेन्द्र यादव, कन्हैया कुमार, दीपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गजों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो जाएगी।