Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले-मोदी जी ने असंभव कार्यों को किया पूरा

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले-मोदी जी ने असंभव कार्यों को किया पूरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान के अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं इस वीरभूमि की माताओं से, वीरांगनाओं से मैं कहने आया हूं कि कांग्रेस ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। आपने 2014 में जब मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया, तब उन्होंने ‘वन रैंक वन पेंशन’ का वादा पूरा कर देश के जवानों और उनके परिवारों का सम्मान किया।

पढ़ें :- Spain train accident :  स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा

उन्होंने आगे कहा कि, बीते 10 वर्ष में मोदी जी ने असंभव दिख रहे कार्यों को पूरा किया है। 10 साल का मोदी जी के पास रिकॉर्ड है और आने वाले 25 वर्षों की प्लानिंग है। इसलिए इस बार के चुनाव में मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके साथ ही कहा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी यहां आकर कहते हैं कि कश्मीर से राजस्थान के लोगों को क्या लेना-देना है। क्या कश्मीर, राजस्थान का नहीं है? कांग्रेस पार्टी इतने वर्षों से वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर में तिरंगा फहराया।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी नदियों को जोड़ने का विरोध करती है। आप घबराना मत! मैं आपसे वादा करता हूं कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट यहां आएगा और पूरे अलवर में पानी पहुंचेगा। कांग्रेस पार्टी झूठ फैला रही है कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से अलवर को पानी नहीं मिलेगा। मैं आपसे कह रहा हूं कि हर एक गांव में, हर एक घर में पानी पहुंचेगा, ये मोदी की गारंटी है।

साथ ही कहा, मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का अभियान चलाया। जिस कारण से बेटियों के जन्म दर में और बेटियों की पढ़ाई-लिखाई में वृद्धि हुई है। परंतु, कांग्रेस एक ही नारा लेकर चलती है, ‘बेटा बचाओ-पीएम बनाओ’। सोनिया जी का पूरा ध्यान राहुल बाबा को पीएम बनाने में है, आपके बेटे बेटियों का भविष्य बनाने में नहीं है। राहुल बाबा ऐसा यान है, जो 20 बार लांच हुआ, मगर हर बार लांचिंग फेल हुई है। अब ऐसी स्थिति आ गई है कि राहुल बाबा को लांच करते-करते कांग्रेस लांच नहीं हो पा रही है।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab को लेकर CM योगी ने दिये सख्त निर्देश, राहत-बचाव की तैयारी रखने और फसल-पशुधन की सुरक्षा पर जोर
Advertisement