Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा के बरहामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था। वहां रामलला और अयोध्यावासियों के दर्शन किए। आज यहां महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर आया हूं। आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। साथ ही कहा, ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है। और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उन्होंने कहा कि, आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। साथ ही कहा, 4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं।
पीएम ने कहा कि, ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।
साथ ही कहा, आज ओडिशा में जो सरकार है, उसे महिलाओं के हितों की कोई परवाह ही नहीं है। केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ओडिशा सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा भाजपा की सुभद्रा योजना, यहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगी। ओडिशा भाजपा ने यहां स्वयं सहायता समूहों की 25 लाख बहनों-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है।
पीएम मोदी ने कहा, मोदी ओडिशा के सामुद्रिक सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए भी काम कर रहा है। हमारा फोकस ओडिशा की कोस्टल इकॉनमी पर है। हर क्षेत्र में हम बहुत निवेश कर रहे हैं।हमने पहली बार मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाया, बोट को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी दी, हमने मछुआरों को पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड दिया। यहां ओडिशा में भी सागरमाला योजना के तहत करोड़ों का काम हुआ है। मछुआरों की सुविधा और समृद्धि हमारे लिए सर्वोपरि है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन