Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारा लगभग तय हो चुका है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीट शेयिरंग को लेकर बुधवार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि, सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गयी है और जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा। हालांकि, चाचा पशुपति पारस नाथ के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा कि, एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।
वहीं, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाहर आए चिराग पासवान ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, गठबंधन में हमेशा मेरी रक्षा करने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमेशा राम विलास पासवान को अपना दोस्त माना। आज फिर से हमने अपने पुराने गठबंधन को मजबूत किया है। आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो जाने के बाद मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले कुछ दिनों में एलजेपी इसी इरादे से चुनाव लड़ेगी। बिहार में 40 सीटें एनडीए गठबंधन जीतें और देश में 400 सीटों का लक्ष्य हासिल करें।