Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: हाजीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे चिराग पासवान, अब पशुपति पारस पर टिकी सबकी निगाहें

Lok Sabha Elections 2024: हाजीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे चिराग पासवान, अब पशुपति पारस पर टिकी सबकी निगाहें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिराग पासवान ने अपने पिता की परंपरागत हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके बाद अब सबकी नजर उनके चाचा पशुपति पारस पर टिकी हुईं हैं। दरअसल, पशुपति पारस भी हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही वो इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएंगे और हाजीपुर सीट से ताल ठोक सकते हैं।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

हाजीपुर सीट से 9 बार सांसद रहे रामविलास पासवान
बताया जा रहा है कि, चिराग पासवान के पिता दिवंगत रामविलास पासवान हाजीपुर सीट से लगातार चुनाव जीतते आए। वो 9 बार इस सीट से सांसद रहे। 1977 के चुनाव में रामविलास पासवान ने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को सवा चार लाख वोटों के अंतर से हरा दिया था। ये पहली बार था जब किसी नेता ने इतनी बड़ी जीत हासिल की थी। ये जीत इतनी बड़ी थी कि उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया।

2019 में हाजीपुर से जीते पशुपति
बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में पशुपति पारस यहां से चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद मोदी कैबिनेट में वो मंत्री भी रहे। हालांकि, अब चिराग पासवान को एनडीए कोटे से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को पांच सीटें मिली हैं, जबकि चाचा पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली है, जिसके बाद से उन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement