Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस की तरफ से युवा, किसान और महिलाओं के लिए बड़े वादे किए जा रहे हैं। युवा, महिला के बाद कांग्रेस ने किसानों के लिए बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने किसानों को पांच गारंटी दी है, जिसमें MSP, किसानों के ऋण माफ समेत अन्य वादे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ‘किसान न्याय’ के लिए कांग्रेस की गारंटी बताई है।
पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका
देश के सभी अन्नदाताओं को मेरा प्रणाम!
कांग्रेस आपके लिए 5 ऐसी गारंटियां लेकर आई है जो आपकी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देंगी।
1. MSP को स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के तहत कानूनी दर्ज़ा देने की गारंटी।
2. किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक… pic.twitter.com/sfIUcdeW6t
पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 14, 2024
कांग्रेस ने किसानों को दी ये बड़ी गारंटी
. MSP को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। डॉ. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP तय होगी।
. किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना होगी।
. किसान की फसल के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना में परिवर्तन होगा।
पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष का अगला निशाना पीएम मोदी माफी मांगे
. कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति लागू होगी, जिसमें किसानों के हित सर्वोपरि होंगे
. किसान GST मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामान पर टैक्स से छूट के लिए GST में संशोधन होगा