Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: महिलाओं के लिए कांग्रेस ने किए बड़े वादे, “नारी न्याय” गारंटी के तहत की पांच बड़ी घोषणाएं

Lok Sabha Elections 2024: महिलाओं के लिए कांग्रेस ने किए बड़े वादे, “नारी न्याय” गारंटी के तहत की पांच बड़ी घोषणाएं

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। युवाओं के बाद महिलाओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। कांग्रेस ने बुधवार “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा की है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस ने पांच घोषणा की हैं, जिसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी है।

पढ़ें :- 2027 से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका! 6 बार मंत्री रहे, BJP नेता रामाश्रय कुशवाहा सपा में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं। ये कहने की ज़रूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है। यही हमारा 1926 से अब तक का record है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम Manifestos बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मज़बूत करिए।

“नारी न्याय” गारंटी के तहत कांग्रेस की पांच बड़ी घोषणाएं

महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

आधी आबादी-पूरा हक़: इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना, कहा-नियमों के आधार पर टेंडर की प्रक्रिया को बदला और काम अडानी को सौंप दिया

शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल: भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।

Advertisement