Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को असम के जोरहाट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, नकुलनाथ को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा छोड़कर आए राहुल कस्वा को राजस्थान के चुरू से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही वैभव गहलोत को जालोर से उम्मीदवार बनाया गया है।