Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार रणनीति बनाई जा रही है और चुनाव प्रचार तेज किए जा रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
पढ़ें :- शरद पवार-रामदास अठावले समेत 19 नए सदस्यों ने राज्यसभा में ली शपथ, व्हीलचेयर से पहुंचे पवार
इसके साथ ही उन्होंने कहा, विपक्ष जानता है कि वो हार चुका है फिर भी लकीर पीटने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण के युग को खत्म कर दिया है। देश के 80 करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के राशन दिया जा रहा है। मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की भी गारंटी है।
आज प्रदेश मुख्यालय, भाजपा, लखनऊ में लोकसभा आम चुनाव- 2024 के विषयों पर आयोजित प्रेस वार्ता में सम्मानित पत्रकार बंधुओं को संबोधित किया।
भाजपा को मिल रहा जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 400 पार का नारा बुलंद है। प्रचंड… pic.twitter.com/fLSg7bfOAG— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) April 13, 2024
पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण
साथ ही उन्होंने रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कहा कि, यहां पर चाहे दीदी लड़े या कोई और उनकी हार होगी। दरअसल, बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में अब उनके नाम की अटकलें यहां पर चल रहीं हैं।