Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

By संतोष सिंह 
Updated Date

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मैदान में पहली बार अखिलेश और डिंपल यादव (Dimple Yadav) की बेटी अदिति यादव (Aditi Yadav) नजर आईं। तो वहीं अब एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। डिंपल यादव (Dimple Yadav)  की छोटी बहन यानी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की साली पूनम रावत (Poonam Rawat) मैनपुरी पहुंचकर बहन चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। वे बहन डिंपल के चुनाव प्रचार में उनका साथ देंगी।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

सेना से वीआरएस (VRS) ले चुकीं पूनम रावत (Poonam Rawat) ने कहा कि पूरा विश्वास है कि डिंपल यादव (Dimple Yadav) को जीत मिलेगी। पूनम ने बताया कि वे यहां परिवार के नाते डिंपल यादव (Dimple Yadav)  को सपोर्ट करने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी सरकार चाहतीं हैं, जो युवाओं के लिए काम करे। उन्होंने बताया कि वे फौज में थीं और 20 साल तक सेवाएं दी हैं।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'
Advertisement