Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख का शनिवार एलान हो गया। देशभर में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सबके बीच वादे और एक—दूसरे पर हमले का दौर जारी हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार बड़े वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से युवा, महिला और किसान के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से हिस्सेदारी न्याय की बात कही गयी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, जब गिनती होगी तभी सुनवाई होगी। सुरक्षित करेंगे दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्गों का अधिकार, यही है कांग्रेस के “हिस्सेदारी न्याय” की हुंकार!
जब गिनती होगी तभी सुनवाई होगी।
सुरक्षित करेंगे दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्गों का अधिकार,
यही है कांग्रेस के “हिस्सेदारी न्याय” की हुंकार ! pic.twitter.com/mN6kPdHfCw
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 17, 2024
बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस की तरफ से कई बड़े वादे किए गए हैं। युवाओं को रोजगार की गारंटी, किसानों को एमएसपी की गारंटी समेत कई बड़े वादे किए गए हैं। अब इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरेंगे।