Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेपी नड्डा का इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा-ये सारा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का है

जेपी नड्डा का इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा-ये सारा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का है

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात के दाहोद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये हम सबका सौभाग्य है कि पिछले 10 वर्षों में भारत की राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल-ढाल, तौर-तरीका और भारत की राजनीति के चरित्र को बदलने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। 10 वर्ष पहले तक देश में वोटबैंक, तुष्टिकरण, जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति होती थी। लेकिन जबसे मोदी जी आए, तबसे भारत की राजनीति विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो गई है।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

उन्होंने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में अब भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। आज भारत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाला भारत बन गया है। जनजातीय समाज के साथ भाजपा के अलावा सभी पार्टियों ने राजनीति की। भाजपा ने हमेशा जनजातियों की तस्वीर और तकदीर को बदलने का काम किया है।

साथ ही कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि गुजरात देश में दवाई बनाने के मामले में नंबर 1 है। आपके परिश्रम से और मोदी जी की नीतियों के कारण आज भारत दवाई बनाने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। सबसे असरदार और सस्ती दवाइयां आज भारत बना रहा है और हमारा एक्सपोर्ट आज 138% बढ़ गया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि, मोदी जी का संकल्प है कि आने वाले 5 साल में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। 2029 में जब चुनाव होगा, तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हमारे पार्लियामेंट में 33% महिलाएं MP बनकर जाएंगी। जो लोग हमारे विरोध में खड़े हैं, उन्हें आपसे कोई लेना-देना नहीं है। वो सेवा के लिए नहीं, मेवा खाने के लिए आए हैं, वो अपने परिवार को बढ़ाने के लिए आए हैं। घमंडिया गठबंधन 2 बातों का गठबंधन है -मोदी जी कहते हैं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं-भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

उन्होंने आगे कहा कि, ये सारा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का गठबंधन है। ये सब भ्रष्टाचारियों का टोला है। ये राम विरोधी, सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी भी हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में साफ शब्दों में कहा है कि देश में कोई भी आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं होगा, आरक्षण केवल सामाजिक न्याय के लिए होगा। लेकिन, इनकी (कांग्रेस) साजिश है कि ये OBC, दलित, आदिवासी, महादलित, अति पिछड़े के आरक्षण पर डाका डालकर उसे तुष्टिकरण करते हुए मुस्लिम रिजर्वेशन में बदलना चाहते हैं।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

 

Advertisement