Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का चुनाव, भारत का भविष्य तय करने जा रहा है। ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव, आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है।
पढ़ें :- जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन का बड़ा बयान, सपा सरकार में 4 मुख्यमंत्री में आजम खा भी थे, आज़म खान ने यूनिवर्सिटी को वैलिड क्यों नही कराया, ये उनकी भूल है
साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था।
पीएम मोदी ने कहा कि, आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।