Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हिमाचल की राजनीति में भी सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। दरअसल, उनकी मां और मंडी सीट से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने इसका एलान किया है। हालांकि पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
पढ़ें :- Spain train accident : स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली में सीईसी की बैठक में भी माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है।
बता दें, बीजेपी ने इस सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से ही ये सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग भी काफी तेज होती नजर आ रही है जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है।