Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि, इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस अध्यक्ष के इस दावे के बाद तरह तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
बता दें कि, लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण यानी सातवें चरण के लिए वोटिंग लगभग समाप्त हो गयी है। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। चुनाव के नतीजों से पहले दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। बैठक में चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति बन रही है।
INDIA गठबंधन 295+ सीट जीतेगा।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge pic.twitter.com/VWHY2XROW2
— Congress (@INCIndia) June 1, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
अखिलेश यादव ने कहा कि, INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है…जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।