Loksabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के पांचवें चरण का मतदान (5th Phase Voting) सोमवार सुबह से जारी है। इस चरण में मतदान छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर हो रहे हैं। बता दें कि मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा।
पढ़ें :- सीएम योगी का यूपी पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, पांचवें चरण में 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए कुल 94372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 9.47 लाख मतदान अधिकारी मतदान की प्रक्रिया को संचालित कराएंगे। पांचवें चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता करेगी।
सुबह 9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
बिहार- 8.86 प्रतिशत
जम्मू और कश्मीर- 7.63 प्रतिशत
पढ़ें :- मुंबई: 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने, 18 महीने की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका, 7 दिन बाद हुई FIR
झारखंड- 11.68 प्रतिशत
लद्दाख- 10.51 प्रतिशत
महाराष्ट्र- 6.33 प्रतिशत
उत्तर-प्रदेश- 12.89 प्रतिशत
ओडिशा- 6.87 प्रतिशत
पढ़ें :- UP MLC Election : भाजपा में बगावत, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, बोले- शिक्षकों को धमका रहे हैं अफसर, ये बर्दाश्त नहीं...
पश्चिम बंगाल- 15.35 प्रतिशत