नई दिल्ली। पूरे देशभर में आज रामनवमी धूम-धाम से मनाई जा रही है। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुँचे हैं। वहीं, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है।
पढ़ें :- Dearness Allowance : 48 लाख केंद्रीय कर्मियों व 68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर
PM मोदी ने एक्स पर लिखा कि, प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!