Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. LPG Big News : एक नहीं… अब मिलेंगे डबल LPG सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

LPG Big News : एक नहीं… अब मिलेंगे डबल LPG सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

By Abhimanyu 
Updated Date

LPG Big News : मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते दुनिया के कई देशों में ऊर्जा का संकट बना हुआ है। कुछ देशों में गैस और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच, भारत सरकार ने एलपीजी की कमी से बचने के लिए लोगों को पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील की है। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए एलपीजी आपूर्ति दोगुनी कर दी है।

पढ़ें :- ईरान- यूएस युद्ध के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने गनबोट पर की गोलाबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने प्रत्येक राज्य में प्रवासी मजदूरों को मिलने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की रोजाना संख्या अब दोगुनी करने का फैसला लिया है। यह अतिरिक्त 5 किलो FTL सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके फूड/सिविल सप्लाई विभाग को दिए जाएंगे। वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की सहायता से इन सिलेंडरों को सिर्फ प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, ये सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के पास उपलब्ध होंगे, जो तेल कंपनियों की सहायता से सीधे मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 23 मार्च से अब तक ऐसे करीब 6.6 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

बता दें कि पिछले दिनों देश के कई शहरों में प्रवासी मजदूरों को कथित तौर पर सिलेंडर न मिल पाने की खबरें सामने आयी थीं। जिसके चलते वह अपने घर लौटने लगे थे। अब सरकार ने प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें कम करने और उन्हें खाना पकाने के लिए 5 किलो FTL सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है। ये सिलेंडर बाजार में कम कीमत पर मिलते हैं और इन्हें नजदीकी गैस एजेंसी से लेने के लिए पते का प्रमाण देना जरूरी नहीं होती।

पढ़ें :- ईरान युद्ध के चलते भारत-चीन समेत एशियाई देशों में आर्थिक विकास घटने का पूर्वानुमान : संयुक्त राष्ट्र
Advertisement