Lucknow Gaming Zone Fire : यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक गेमिंग जोन में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और आग की लपटों से घिर गई। चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने से अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग बचने के लिए इधर उधर भागे, जबकि कई लोग ऊपरी मंजिलों और बालकनी में फंस गए। गेमिंग जोन मौजूद छात्रों ने जान बचाने के लिए लिए इमारत से छलांग लगा दी। धुएं और आग की लपटों के बीच मौके पर उपस्थित स्थनीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों में घबराहट का माहौल था। घटना में 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire : लखनऊ भीषण आग में जान बचाने के लिए ग्रिल पकड़ लटका , फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स
इस बीच, दमकल और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। लखनऊ गेमिंग जोन में आग (Lucknow Gaming Zone Fire) लगने के बाद, बचाव टीमों ने बिल्डिंग को खाली कराने और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से ऑपरेशन शुरू किया। पड़ोस के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया गया।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर आ की लपटों से घिर कर धू-धूकर जलने लगा।राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में फंसे लोगों की संख्या और घायलों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।