लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में दिनदहाड़े एक महिला बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करती थीं। बैंक के बाहर ही उन्हें गोली मारी गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
पॉश इलाके में वारदात से हड़कंप
गोमतीनगर को लखनऊ के प्रमुख और पॉश इलाकों में गिना जाता है। ऐसे इलाके में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वारदात के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन था और हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।