Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: मड़ियांव थाने के सामने दिनदहाड़े कबाड़ी ने बुजुर्ग की चाकू गोदकर कर दी

लखनऊ: मड़ियांव थाने के सामने दिनदहाड़े कबाड़ी ने बुजुर्ग की चाकू गोदकर कर दी

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में शनिवार दोपहर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक कबाड़ी ने बाइक सवार बुजुर्ग और उनके पोते पर चाकू से हमला कर दिया। पोते को बचाने के लिए बुजुर्ग बीच में आए तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

पढ़ें :- एक और पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर नहर में फेंका शव

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ मलाई (40) के रूप में की है। वह केशवनगर में मार्कंडेय धर्मशाला के आसपास रहता है और मोहल्लों में कबाड़ खरीदने का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बिल जमा करने निकले थे बाबा-पोते

भरतनगर निवासी मगन बिहारी तिवारी नगर निगम के आरआर विभाग में सुपरवाइजर पद से करीब 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार को वह अपने पोते संकल्प तिवारी के साथ बाइक से बिजली का बिल जमा करने पावर हाउस जा रहे थे।

मड़ियांव थाने के सामने एक कबाड़ी ठेला लेकर गलत दिशा से आ रहा था। संकल्प ने उसे रास्ते को लेकर टोका। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कबाड़ी ने चाकू निकालकर संकल्प पर हमला कर दिया।

पढ़ें :- अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से जानलेवा हमला, ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

पोते को बचाने के लिए मगन बिहारी बाइक से नीचे उतर आए। इसके बाद आरोपी ने संकल्प को छोड़कर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

नगर निगम से रिटायर थे मगन बिहारी

मगन बिहारी के बेटे प्रदीप तिवारी नगर निगम के जोन-2 में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह कार्यालय में थे। इसी दौरान उनकी मां का फोन आया और पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। हाईवे अस्पताल पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।

मगन बिहारी के परिवार में पत्नी माया तिवारी, बेटा प्रदीप, बहू पुष्पा और तीन पोते-पोतियां हैं। घटना के वक्त उनके साथ मौजूद संकल्प इंटर में पढ़ता है। पिता की मौत की खबर सुनकर बड़ी बेटी पूनम भी अस्पताल पहुंचीं। पिता का शव देखकर वह बदहवास हो गईं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में विवाद की वजह रास्ते को लेकर हुई कहासुनी सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

पढ़ें :- Breaking News- हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला शव
Advertisement