Lucknow News: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए बिहार की पुलिस राजधानी लखनऊ पहुंची है। बताया जा रहा है कि बिहार की पुलिस शुक्रवार सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ आई थी। इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और गिरफ्तारी में मदद मांगी।
पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां
इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस गोमतीनगर स्थित सहारा शहर के कार्यालय पहुंची है। पुलिस का कहना है कि सहारा शहर में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इसको देखते हुए वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।