Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : सहारा सिटी को नगर निगम ने किया सील , आवासीय कॉलोनी की जगह बना ली थी आलीशान कोठी

Lucknow News : सहारा सिटी को नगर निगम ने किया सील , आवासीय कॉलोनी की जगह बना ली थी आलीशान कोठी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ : लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने आखिरकार सोमवार को सहारा सिटी को सील कर दिया है। यह कार्रवाई सहारा इंडिया परिवार (Sahara India Pariwar) को दी गई मियाद खत्म होने के बाद की गई है। नगर निगम (Municipal Corporation) ने भारी पुलिस बल के साथ इस 130 एकड़ की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है। इस संपत्ति को मूल रूप से 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट और शेष पर आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए आवंटित किया गया था। हालांकि, सुब्रतो राय (Subroto Roy) सहारा ने यहां एक आलीशान कोठी बना ली थी।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

सीलिंग के दौरान सहारा के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पहले अंदर मौजूद परिवारों को बाहर निकाला जाए। यह मामला 1997 में लीड डीड रद्द होने के बाद से कोर्ट में था। 1 अक्टूबर को भी सीलिंग का प्रयास किया गया था, लेकिन तब सहारा के प्रतिनिधियों ने तीन दिन का समय मांगा था। यह समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। सीलिंग के समय भारी पुलिस बल और पीएसी बल मौजूद रहा।

अंदर रह रहे परिवारों पर हो एक्‍शन : प्रदर्शनकारी

सुब्रतो राय (Subroto Roy) की हवेली कुल 130 एकड़ जमीन पर बनी हुई है। इसमें उनकी पत्‍नी सपना रॉय रहा करती थीं। कुछ दिनों पहले वो यहां से चली गई थीं। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारी मौजूद रहे। इन लोगों ने नगर निगम की टीम से कहा कि सहारा सिटी में कई परिवार अब भी रह रहे हैं। उन पर कोई एक्‍शन नहीं लिया जा रहा है। कई दिनों से कर्मचारी सहारा सिटी (Sahara City) में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि यहां रहने वाले परिवारों को पहले बाहर निकाला जाए, तभी वे यहां से जाएंगे।

पढ़ें :- सहारा शहर में 245 एकड़ में बनेगी नई विधानसभा, बदलेगा राजधानी का पावर सेंटर, कवायद तेज
Advertisement