Lucknow Chhath Puja : करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक छठ महापर्व का आज से शुभारंभ हो चुका है। जिसको ध्यान में रखकर यूपी की राजधानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ, सुरक्षित और जीरो वेस्ट छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी आठ जोनों में स्थित 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट समेत जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

छठ पूजा में घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के लिए पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन लगाए गए हैं। सभी 110 घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। वहीं, छठ पूजा को जीरो वेस्ट पर्व बनाने के लिए घाटों पर सफाई मित्र तैनात किए गए। प्रमुख घाटों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और झालर सजावट की गई है। जोनवार प्रमुख घाटों में जोन-1 के लक्ष्मण मेला घाट और लल्लूमल घाट, जोन-2 के लेटे हनुमान मंदिर घाट, जोन-3 के बैरल नंबर-2, सांझिया घाट और झूलेलाल घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
नगर निगम के जोन-4 के गोमती नगर विस्तार, जोन-5 के स्कूटर इंडिया और गौरी बाजार, जोन-6 के कुड़िया घाट और मेहंदी घाट, जोन-7 के कुकरैल घाट तथा जोन-8 के सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट पर छठ पूजा के खास इंतजाम किए गए हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अनुरूप नगर निगम की कोशिश है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो। महापर्व को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जीरो वेस्ट तरीके से मनाया जाए।