Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Rain : लखनऊ में दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से तापमान लुढ़का, दिन में छाया अंधेरा,लाइट जलाकर निकले वाहन चालक

Lucknow Rain : लखनऊ में दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से तापमान लुढ़का, दिन में छाया अंधेरा,लाइट जलाकर निकले वाहन चालक

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश और अंधेरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और वाहनों में दोपहर 3 बजे से ही लाइट जला कर चलते नजर आए। इस ​बारिश ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। इसमें गेहूं, सरसों, आलू, मसूर समेत अन्य फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।

पढ़ें :- सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी इसलिए कम की क्योंकि आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है : टीएमसी

लखनऊ हुई झमाझम बारिश होने से सड़कों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लखनऊ में आधे घंटे से ज्यादा समय से बादल गरजने के साथ लगातार बारिश हुई है। वहीं मौसम में भी धुंध छाई हुई है। उधर दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड ने भी आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

पढ़ें :- Video: सीएम योगी को 5 साल की यशस्विनी ने गिफ्ट किया 'बुलडोजर टॉय', जानें- कैसा था मुख्यमंत्री का रिएक्शन

लोग घरों में दुबक गए हैं। आसमान में छाए बादलों और पछुआ पवनों के कारण पहले से ही लोग ठंड से परेशान थे। बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। हाल ये है कि मफलर, टोपी, जैकेट लादने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा रहता है।

इसके पहले, लखनऊ के रात के पारे में लगातार वृद्धि और दिन के पारे में गिरावट हो रही थी। शुक्रवार को बारिश से दिन के हालात भी बदल गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कई दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19.3 व 8.4 डिग्री रहा, दो जनवरी को क्रमश: 18.4 व 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Advertisement