Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Lucky Plants : घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधे, तरक्की आसमान छूने लगेगी

Lucky Plants : घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधे, तरक्की आसमान छूने लगेगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lucky Plants : प्रकृति को बहुत चमत्कारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वनस्पतियों से किस्मत बदलने के उपाय बताए गए है। पेड़ पौधों का सटीक उपयोग करके जीवन की बाधाओं को दूर किया जाता सकता है और तरक्की के आसमान छुए जा सकते है।  कुछ पेड़-पौधों को बहुत चमत्कारी माना जाता है। इन पेड़ पौधों को अपने आस पास और घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। ये पेड़-पौधे न सिर्फ घर की हवा को शुद्ध रखते हैं बल्कि धन, समृद्धि और मान-सम्मान में भी काफी वृद्धि करते हैं।

चमत्कारी पौधे

जिस घर में ये पेड़-पौधे होते हैं वहां बरकत बनी रहती है और जीवन में शुभता और सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इन पेड़-पौधों के बारे में कहा गया है कि ये धन, सुख और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं इन चमत्कारी पौधों के बारे में।

पढ़ें :- केंद्र और पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार अलपसंख्यक अफसरों से करती है भेदभाव, UN में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराई शिकायत

1.श्री तुलसी कहा जाता है
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना जाता है और इस पौधे को घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं और हर दिन इसकी पूजा करें। तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से माना जाता है। घर में तुलसी होने से सौभाग्य बढ़ता है इसलिए इसे श्री तुलसी कहा जाता है।

2.शमी का पेड़ सुख-समृद्धि बढ़ाता है
शमी का पेड़ घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस पेड़ के घर में होने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है और सभी सदस्यों की अच्छी उन्नति होती है।

3.स्पाइडर प्लांट
घर में स्पाइडर प्लांट लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसे घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे के घर में होने से आसपास की हवा स्वच्छ रहती है और स्वास्थ्य भी मिलता है।

4.क्रासुला
क्रासुला का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है और यह घर से वास्तु दोष भी दूर करता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर रखना चाहिए। इस पौधे के होने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

पढ़ें :- SUV Mahindra Thar :  रोमांच और दमदारी के लिए मशहूर नई Thar जल्द  मारेगी एंट्री, जानें क्या होगा नया?
Advertisement