Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद हर तरफ चीख पुकार ही मची है। कोई गंभीर रूप से घायल है तो कोई अपनो को तलाश रहा है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आसपास के मकान भी हिल गईं। इसके साथ ही आसपास के घरों में भीषण आग लग गई। वहीं, इस घटना में छह लोगों के मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पढ़ें :- प्रयागराज में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने पर मचा हाहाकार, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा, भड़के लोगों ने घेरा सबस्टेशन
बताया जा रहा है कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपता बैठक बुलाई। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद सरकार की तरफ से मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की गयी है। साथ ही उनके परिवार की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार ही उठाएगी।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
मंत्री श्री @udaypratapmp जी और वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।
भोपाल तथा इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। साथ ही इंदौर व भोपाल से फायर ब्रिगेड…
पढ़ें :- मेरठ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जाल का पर्दाफाश, यूपी एटीएस ने 'जफर' को दबोचा
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 6, 2024
30 से ज्यादा मजदूर कर रहे थे काम
बताया जा रहा है कि, घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 30 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। बिस्फोट के बाद लगी आग में फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के साथ अन्य लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि आसपास के मकान गिर गए।
आस पास के घर कराए गए खाली
बता दें कि, इस घटना के बाद आसपास के घरों को खाली कर दिया गया है। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। धमाके की चपेट से पास की सड़क पर चल रहे वाहन भी कुछ दूरी तक उछल गए।