Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम…पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम…पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ की तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम! मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

पढ़ें :- Railways Big Decision : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेगा, जानें इसके पीछे क्या है वजह?

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज लोक आस्था के महापर्व ‘मकर संक्रांति’ के पावन अवसर पर महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम ‘अमृत स्नान’ कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!

वहीं, महाकुंभ के इस पावन अवसर पर सीएम योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने महाकुंभ मेला 2025 पर कहा, साल 2019 का कुंभ प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं के आधार पर बहुत अच्छा हुआ था जिसमें 25 करोड़ से अधिक लोग आए थे। कल करीब डेढ़ करोड़ और आज अभी तक 2 करोड़ लोग महाकुंभ में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर घंटे महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इस बार 50 करोड़ से भी अधिक लोग महाकुंभ में आएंगे।

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

Advertisement