पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज:: भारतीय सीमा ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात नौतनवा नगर में स्थित माता बनैलिया मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मंदिर है.जिसका 17वॉ प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी जोर-शोर पर चल रही है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
कार्यक्रम के संयोजक राज सिंह तथा संजय अग्रवाल ने बताया कि 11 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री बजरंगबली की मूर्ति श्रृंगार और आरती। 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड 4बजे हवन 6 बजे से भजन और सायं 7 बजे से सवामनी प्रसाद एवं सार्वजनिक भंडारा किया गया है।
हनुमान भजन के लिए गोरखपुर और लखनऊ से विशेष महिला पुरुष भजन गायकों को बुलाया गया है। रुचि किंकर, संजू किंकर, प्रमोद चंचल जो भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट