Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:आरएसएस ने शोभायात्रा निकालकर लोगों में अक्षत पुष्प किया वितरित

Maharajganj:आरएसएस ने शोभायात्रा निकालकर लोगों में अक्षत पुष्प किया वितरित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निचलौल कस्बे में शोभायात्रा निकाला। लोगों को 22 जनवरी को अपने अपने घरों में रामज्योति जलाने के लिए अक्षत पुष्प वितरित किया। आरएसएस के नगर संयोजक कन्हैया मद्धेशिया की अगुवाई में यह शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। आरएसएस के कार्यकर्ता समारोह को सफल बनाने में पूरे जी जान से लगे हुए हैं।इस दौरान ओमप्रकाश गुप्त अपनी टीम के साथ नगर में घर घर जाकर प्राण प्रतिष्ठा की सूचना दिया। लोगों से अपील किया कि 22 जनवरी को अपने घर में दीपावली की भांति कम से कम पांच दीपक जरूर जलाये और पूरे परिवार के साथ सस्वर हनुमानचालीसा, सुंदर कांड का पाठ करने की अपील किया। शोभा यात्रा में चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया, प्रेम बहादुर सिंह अरुण कुमार जायसवाल ,जितेन्द्र पाल सिंह, मदन गोपाल, संतोष सिंह, दुर्गा अग्रहरि, गोरख अग्रहरि, अनिल वर्मा ,कृष्ण मोहन मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है, शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र पूरी तरह से हो गया बर्बाद: अखिलेश यादव
Advertisement