Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra elections: शरद पवार की पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, अजित पवार के खिलाफ इनको बनाया प्रत्याशी

Maharashtra elections: शरद पवार की पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, अजित पवार के खिलाफ इनको बनाया प्रत्याशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra elections: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नाम का एलान शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के बाद अब शरद पवार की पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल इस्लामपुर, जीतेंद्र अवहाद मुंब्रा और अनिल देशमुख कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा रोहित पवार कर्जत जामखेड़ और रोहिणी खड़से मुक्ताईनगर से चुनाव लड़ेंगीं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

इसके साथ ही शरद पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को प्रत्याशी बनाया है। युगेंद्र पवार, शरद पवार के पोते और अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।

Advertisement