Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra elections: उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत

Maharashtra elections: उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर भी चर्चा शुरू हो गयी है। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य में महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, महा विकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे की बात अंतिम चरण में है और दो से तीन दिनों में सीट बंटवारा हो जाएगा।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। यहां के लोगों ने महाविकास अघाड़ी सरकार को लाने का मन ​बना लिया है। इसके साथ ही कहा, एमवीए भागीदारों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार या अगले 2 से 3 दिनों में सौदा पक्का हो सकता है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में होना है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें पर 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसको लेकर अब एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नाम का एलान शुरू कर दिया है।

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Advertisement