Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

Maharashtra Politics: शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वो शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए। इसके साथ ही कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए। सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर शिवसेना की सदस्यता दिलाई।

पढ़ें :- शरद पवार की केंद्र से अपील, छात्रों और नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुने, NDA में शामिल होने से इनकार

इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये मेरे लिए बेहद भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया। मुझे सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं कि मैंने कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता क्यों तोड़ा? मैं सबसे चुनौतीपूर्ण दशक के दौरान पार्टी के प्रति वफादार रहा। यदि कांग्रेस और यूबीटी ने रचनात्मक, सकारात्मक सुझावों और योग्यता, क्षमता को महत्व दिया होता, तो आज एकनाथ शिंदे और मैं यहां नहीं होते। एकनाथ शिंदे को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा, मुझे एक बड़ा निर्णय लेना पड़ा।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने लिखा कि आज वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत कर रहे हैं। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके इतने सालों के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।

बता दें कि, मिलिंद देवड़ा (Milind Deora)  के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले काफी समय से चल रही थी, आखिरकार उन्‍होंने इसकी घोषणा कर दी है। बता दें कि मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। अपने इस्तीफे के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मैं अब विकास के मार्ग पर जा रहा हूं।

दरअसल, कहा जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा है और उद्धव सेना दक्षिण मुंबई सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। गठबंधन के कारण दक्षिण मुंबई सीट को कांग्रेस छोड़ सकती है। ऐसे में मिलिंद देवड़ा के लिए किसी अन्‍य सीट की तलाश करनी होती। इन सबके बीच वो शिंदे गुट में शामिल हो गए।

पढ़ें :- Parliament Monsoon Session 2026 : संसद में गतिरोध पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-'पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर सदन में होगी चर्चा'

 

Advertisement