Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उल्टफेर होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं संघ यानी RSS ने मुखपत्र में पवार के साथ भाजपा के गठबंधन पर सवाल उठाए थे।
पढ़ें :- नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा नेतृत्व के एनसीपी तोड़ने और लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट के साथ जाने से संघ खुश नहीं है। ऐसे में भाजपा अजित पवार से विधानसभा चुनाव से पहले दूरी बना सकती है और शिंदे गुट की शिवसेना के साथ विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान अजित पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में भी बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में महागठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बना रही है। साथ ही हार के कारणों को भी तलाश रही है।
पढ़ें :- दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में पीड़िता की लाश को खाते दिखे कुत्ते