Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे…चुनाव परिणाम आने के बाद बोले राहुल गांधी

महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे…चुनाव परिणाम आने के बाद बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Result: महाराष्ट्र और ​झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाली महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि झारखंड में इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। इस चुनाव परिणाम पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।

उन्होंने आगे लिखा, महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।

इसके साथ ही वायनाड में मिली प्रियंका गांधी की जीत पर राहुल गांधी ने कहा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वायनाड में मेरे परिवार ने प्रियंका पर भरोसा किया है। मैं जानता हूं कि वह हमारे प्रिय वायनाड को प्रगति और समृद्धि के प्रतीक में बदलने के लिए साहस, करुणा और अटूट समर्पण के साथ नेतृत्व करेंगी।

 

पढ़ें :- बिलासपुर एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर
Advertisement