Mahashivratri 2024 : भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त्रण इस दिन व्रत उपवास का पालन करते है। महाशिवरात्रि के दिन शिव के लिए रात्रि जागरण, जीवन का जागरण बन जाता है। ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि पर कई विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में भगवान भोलेनाथ के प्रिय पौधे लगाने का विशेष फल है। आइये जानते है।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
बेलपत्र का पौधा
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। बेलपत्र के बगैर भोले भंडारी की पूजा पूरी नहीं होती है। महाशिवरात्रि के दिन अपने घर में बेलपत्र का पौधा लगाएं। पूजा के लिए बेलपत्र को कभी भी टहनी समेत नहीं तोड़ना चाहिए। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, इसे घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। बेलपत्र के पौधे से जुड़ी कुछ खास बातेंः
मान्यता है कि जिस घर में बेल का पेड़ होता है वहां भोलेनाथ (Lord Shiva) की विशेष कृपा बनी रहती है और मां लक्ष्मी भी वास करती हैं जिससे कभी भी दुख या पैसों की कमी नहीं होती है
धतूरे का पौधा
भगवान शिव की पूजा में भांग और धतूरा चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए लेकिन धतूरा एक मात्र ऐसा कांटेदार पौधा है जिसे लगाने से समृद्धि में वृद्धि होती है।
मोगरे का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मोगरे का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मोगरे के फूल माता पार्वती को अत्यंत प्रिय हैं। माता पार्वती की पूजा में मोगरे को फूल जरूर चढ़ाना चाहिए।