Mahashivratri Vrat Food : हिन्दू के धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिव भक्त अपने आराध्य के प्रति समर्पण की भावना के साथ व्रत रखते हैं। हालांकि, व्रत न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक साधन भी है। ऐसे में व्रत के समय के सही व्यवहार और उचित आहार जरूरी है। जिसको ध्यान में रखते हुए हम आपको महाशिवरात्रि के व्रत में उचित चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे।
पढ़ें :- Earthen Pot Water : तपती गर्मी में ठंडा रहेगा मटके का पानी, अपनाये ये देसी ट्रिक
महाशिवरात्रि व्रत में इन चीजों का करें सेवन
भूखे रहकर व्रत करने की बजाय, दिन भर में आप थोड़ी मात्रा में कुछ संतुलित आहार ले सकते हैं। जिससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहे और शरीर को पोषण मिलता रहे। अगर दिन में व्रत के समय तीन बार या दो बार फलाहार कर रहे हैं, तो बीच-बीच में जूस, छाछ या अन्य पेय पीना न भूलें। इसके अलावा, काजू, बादाम, या अखरोट जैसे मेवे भी अच्छे स्नैक्स के रूप में कभी भी खा सकते हैं। व्रत में आप फल खा सकते हैं, जो जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स देते हैं।
साबूदाना की खिचड़ी या वड़ा व्रत के लिए एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि यह ऊर्जा से भरपूर होता है। सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी या पराठे खा सकते हैं, जो पोषण से भरपूर होते हैं। मखाने की खीर या भुने हुए मखाने एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन हैं। दूध, दही, और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं।
दूसरी तरफ, व्रत के दौरान तला-भुना नहीं खाना चाहिए, इससे कैलोरी बढ़ती है। कुट्टू के आटे और आलू का अधिक सेवन से बचें। इसके अलावा चाय, कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से भी दूर रहें क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स और अन्य अस्वास्थ्यकर तत्व होते हैं।
पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा
(नोट: इस लेख में बताई गयी विधि और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें)