नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, आज यानी 15 सितंबर 2024 को अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ इंदिरा गांधी जी ने की थी। इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि: महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।
पढ़ें :- Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय सहायक उच्चायोग पर पत्थरबाजी
आज @MahilaCongress की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष @LambaAlka जी ने देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की। pic.twitter.com/YM24Ve5U75
— Congress (@INCIndia) September 15, 2024
वहीं, इस दौरान कहा, आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम अपनी वेबसाइट जारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करूंगी कि आप हमारे साथ जुड़िए। हम विश्वास दिलाते हैं कि अन्याय के खिलाफ हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम अपनी महिला सदस्यों की ‘लीडरशिप ट्रेनिंग’ कराएंगे ताकि वो सशक्त बन सकें। महिला कांग्रेस के स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष अल्का लांबा ने देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की।