Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra XUV 7XO : धड़ाधड़ बिक रही Mahindra की ये SUV , 70 हजार गाड़ियां हुईं डिलीवर , अच्छी मांग

Mahindra XUV 7XO : धड़ाधड़ बिक रही Mahindra की ये SUV , 70 हजार गाड़ियां हुईं डिलीवर , अच्छी मांग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra XUV 7XO : दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की XUV 7XO ने लॉन्च होने के सिर्फ सात महीने में ही 70,000 गाड़ियां कस्टमर्स तक पहुंच चुकी हैं। यानी हर महीने औसतन करीब 10,000 XUV 7XO की डिलीवरी हुई है। वहीं कीमत की बात करें तो XUV 7XO की कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 24.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

पढ़ें :- Mahindra XUV 7XO : महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट को अब कहा जाएगा XUV 7XO , डेब्यू की तारीख पक्की

अच्छी मांग
XUV 7XO को जनवरी 2026 में XUV700 के नए और अपडेटेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब सिर्फ सात महीने में इतनी डिलीवरी से साफ है कि लोगों के बीच इस SUV की अच्छी मांग है।

7 सीटर
XUV700 को Mahindra ने एक ऐसी SUV के तौर पर पेश किया था, जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह, पेट्रोल और डीजल इंजन, ऑटोमैटिक गियर और ढेर सारे फीचर्स मिलते थे। XUV 7XO में भी यही खूबियां देखने को मिलती हैं।
डिजाइन और फीचर्स
Mahindra ने इसका लुक, अंदर का डिजाइन और फीचर्स जरूर बदले हैं, लेकिन इंजन को पहले जैसा ही रखा है।

पावर
XUV 7XO में Mahindra ने 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का ऑप्शन बरकरार रखा है। पेट्रोल इंजन 203 bhp की पावर और 380 Nm तक का टॉर्क देता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं, डीजल के चुनिंदा वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी दिया गया है।

Advertisement