Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलेंः ईडी ने भेजा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, जानिए पूरा मामला

महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलेंः ईडी ने भेजा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, जानिए पूरा मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें समन जारी किया है और पूछताछ के लिए 19 फरवरी को बुलाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। दरअसल, महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन्हीं की जांच कर रही संसद की आचार समिति ने लोकसभा में महुआ की सांसदी खत्म करने की सिफारिश की थी। बाद में रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महुआ को निष्कासित कर दिया।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया था कि ये सबूत वकील जय अनंत देहादराई द्वारा प्रदान किए गए थे।

गौरतलब है कि, भाजपा के नेता निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने टीएमसी सांसद पर संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने मोइत्रा पर आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया था। टीएमसी नेता के खिलाफ लोकपाल की तरफ से शिकायत करने के बाद सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू की थी।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement