Kolkata Warehouse Accident : कोलकाता के तारातल्ला में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 50-60 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। जिनको बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना में कई मौतों की आशंका जताई जा रही है।
पढ़ें :- Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
जानकारी के अनुसार, कोलकाता के तारातला के पास बन रहे एक गोदाम की छत गिरने से पांच लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। कुछ घायलों को बचा लिया गया है, जबकि बचाव कार्य जारी है। फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राज्य सचिवालय, नबन्ना ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- (1070, 8697981070, 033-22143526 / 033-22535185) जारी किए हैं।
सूत्रों की मानें तो हादसे के वक्त निर्माणाधीन गोदाम की छत के नीचे कई मजदूर काम कर रहे थे। छत ढहने पर लोहे के बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा नीचे मजदूरों पर आ गिरा, जिससे मजदूर मलबे के नीचे ही दब गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव दल और कोलकाता पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। बचाव और राहत कार्य में मदद के लिए NDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुँची है।