Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में नाव पलटी, 10 लोग बहे

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में नाव पलटी, 10 लोग बहे

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। प्रदेश के लखीपमुर खीरी (lakhipmur khiri), पीलीभीत (Pilibhit) समेत कई अन्य जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके कारण वहां के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

लोगों को शुद्ध पानी से लेकर खाने ​के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, इस बीच लखीमपुर खीरी (lakhipmur khiri) में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर घाघरा नदी में नाव पलटने से 10 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी (lakhipmur khiri) जिले की धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर इलाके के मिर्जापुर गांव में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह एक नाव घाघरा नदी में पलट गई।

नाव पर सवार 10 लोग घाघरा नदी में बह गए हैं। यह संख्या घट या बढ़ भी सकती है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। मौके पर एक स्टीमर पहुंच चुका है। बचाव कार्य जारी है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement