Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गोदामों से लाखों के कपड़े बरामद

नौतनवा में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गोदामों से लाखों के कपड़े बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने नौतनवा कस्बे के बहादुर शाह नगर स्थित तीन गोदामों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कपड़ों के गठ्ठर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद कपड़ा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- SI परीक्षा के प्रश्न पर बवाल: CM योगी बोले- किसी भी आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होगी

मंगलवार देर शाम तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को लंबे समय से इस क्षेत्र से कपड़ों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एक विशेष अभियान चलाते हुए तीन गोदामों की तलाशी ली गई, जहां से लाखों रुपये मूल्य के कपड़ों के गठ्ठर बरामद किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, ये कपड़े अवैध रूप से नेपाल भेजने की तैयारी में थे। मौके पर किसी भी तरह के वैध दस्तावेज न मिलने पर प्रशासन ने सभी कपड़ों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया कि तस्करी में संलिप्त अन्य स्थानों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

पढ़ें :- UP Weather Changes : यूपी में मौसम का यू-टर्न, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चली ठंडी तेज हवाएं, इन इलाकों में हुई बारिश

 

Advertisement